कार्टून मामले में आईएसी का सहयोगी गिरफ्तार

कार्टून मामले में आईएसी का सहयोगी गिरफ्तार

मुम्बई। मुम्बई की एक अदालत ने विवादित कार्टून बनाने वाले कार्टूनिस्ट असीम त्रिवेदी को एक सप्ताह की पुलिस हिरासत में भेज दिया। मुम्बई पर कार्टून में संसद को टायलेट बताए जाने का आरोप है। मुम्बई पुलिस ने रविवार को असीम को गिरफ्तार किया। इसके बाद उसे अदालत में पेश किया गया।

असीम पर आरोप है कि उन्होंने आपत्तिजनकर कार्टून बनाकर राष्ट्रीय प्रतीक का अपमान किया है। त्रिवेदी पर अश्लील और गंदे कार्टून को अपने वेब पोर्टल पर डालने का भी आरोप है। पुलिस ने उनके वेब पोर्टन को बंद कर लिया है। हालांकि फेसबुक के पेज पर अभी भी कार्टून मौजूद हैं। असीम पर राजद्रोह का केस दर्ज किया गया है।

असीम पर आईटी एक्ट और 1971 के राष्ट्रीय प्रतीक एक्ट के उल्लंघ का आरोप है। पुलिस का कहना है कि असीम ने दिसंबर 2011 में मुम्बई के एमएमआरडीए ग्राउंड पर इंडिया अगेंस्ट करप्शन की ओर से आयोजित रैली में ‘सत्यमेव जयते’ की जगह ‘भ्रष्टमेव जयते’ वाले कार्टून दिखाए थे।

पुलिस ने नेशनल ब्रॉडकास्ट एसोसिएशन से ऐसे कार्टून के प्रसारण पर रोक लगाने को कहा है। असीम की गिरफ्तारी पर उनके मित्र आलोक दीक्षित ने कहा है कि अगर अभिव्यक्ति की आजादी अपराध है तो फिर कुछ नहीं कहा जा सकता। असीम उत्तर प्रदेश के कानपुर से हैं। वे इंडिया अगेंस्ट करप्शन से जुड़े हुए हैं। (एजेंसी)

First Published: Sunday, September 9, 2012, 18:25

comments powered by Disqus