किरण बेदी नोमुरा पुरस्कार से सम्मानित

किरण बेदी नोमुरा पुरस्कार से सम्मानित

किरण बेदी नोमुरा पुरस्कार से सम्मानितनई दिल्ली : पूर्व आईपीएस अधिकारी किरण बेदी को उनके मानवीय कार्यों के लिए मंगलवार को सिंगापुर में ‘नोमुरा पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। इस पुरस्कार के तहत 10,000 डॉलर की राशि दी गई।

बेदी ने पुरस्कार राशि को कैदियों के बच्चों की शिक्षा के लिए दान देने का फैसला किया है। सिंगापुर में पुरस्कार समारोह में उपस्थित बेदी ने कहा कि मैं समूची पुरस्कार राशि कैदियों के बच्चों को शिक्षित करने के लिए दान में दूंगी। ‘इम्प्रूविंग द वर्ल्ड फोर फ्यूचर जेनरेशन’ के लिए जापान के नोमुरा ग्रुप की ओर से यह पुरस्कार बेदी को दिया गया। यह ग्रुप अग्रणी वित्तीय सेवा समूह है। (एजेंसी)

First Published: Tuesday, June 11, 2013, 13:29

comments powered by Disqus