कुशवाहा पर उमा नाराज,नहीं करेंगी प्रचार! - Zee News हिंदी

कुशवाहा पर उमा नाराज,नहीं करेंगी प्रचार!

ज़ी न्यूज ब्यूरो

 

नई दिल्ली: कुशवाहा के पार्टी में शामिल किए जाने पर बीजेपी की लगातार फजीहत होती चली जा रही है। सूत्रों के मुताबिक अब यह कहा जा रहा है कि बीजेपी की नेता उमा भारती ने विधानसभा में चुनाव लड़ने और चुनाव प्रचार करने से इंकार कर दिया है।

 

उमा भारती ने कहा है कि मैं मीडिया से इस बारे में बात नहीं करूंगी। लेकिन शुक्रवार को बीजेपी नेताओं की पार्टी अध्यक्ष नीतिन गडकरी के यहां बैठक हो रही है जिसमें माना जा रहा है कि वह इसपर फैसला कर सकती है। सूत्रों के मुताबिक यूपी के पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा के पार्टी में शामिल किए जाने पर उमा भारती बेहद नाराज है इसलिए वह चुनाव लड़ने या फिर चुनाव प्रचार से खुद को अलग करने का फैसला कर सकती है।

 

बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में भाजपा के लिए चुनाव प्रचार नहीं करने का मन बना रही हैं।  बताया जा रहा है कि उमा भारती 9 जनवरी के बाद से खुद को चुनाव प्रचार से अलग कर सकती हैं। बाबु सिंह कुशवाहा मुद्दे पर नाराज उमा विधान सभा का चुनाव भी नहीं लड़ने का फैसला कर सकती हैं। उधर मेनका गांधी ने भी उमा का समर्थन किया है। सूत्रों के मुताबिक, उमा भारती के इस रुख पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी ने उनसे बात की है। उमा भारती कुछ ही देर में इस मसले पर बयान देकर मामले पर से पर्दा उठा सकती है।

First Published: Friday, January 6, 2012, 18:18

comments powered by Disqus