केंद्र में अहम रोल होगा क्षेत्रीय दलों का: चंद्रबाबू नायडू

केंद्र में अहम रोल होगा क्षेत्रीय दलों का: चंद्रबाबू नायडू

केंद्र में अहम रोल होगा क्षेत्रीय दलों का: चंद्रबाबू नायडूविशाखापत्तनम : तेलगू देशम पार्टी (तेदेपा) के अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू ने आज रात कहा कि केंद्र में अगली सरकार के गठन में क्षेत्रीय दल अहम भूमिका निभाएंगे। नायडू ने साथ ही लोगों से ‘भ्रष्ट और अयोग्य’ कांग्रेस शासन से देश को छुटकारा दिलाने की अपील की।

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘कांग्रेस नीत संप्रग सरकार कई घोटालों में डूबी हुई है। भाजपा भी दोबारा सत्ता में आने की हालत में नहीं है। इसलिए केंद्र में सत्ता की चाबी क्षेत्रीय दलों के पास होगी और तेदेपा को एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का मौका मिलेगा।’’ (एजेंसी)

First Published: Sunday, April 28, 2013, 10:37

comments powered by Disqus