केजरीवाल-किरण भी अनशन पर - Zee News हिंदी

केजरीवाल-किरण भी अनशन पर

ज़ी न्यूज ब्यूरो
मुंबई : महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के एमएमआरडीए मैदान पर संसद से एक सशक्त लोकपाल विधेयक की मांग को लेकर वरिष्ठ समाजसेवी अन्ना हजारे आज से तीन दिवसीय अनशन पर बैठेंगे। यह जानकारी देते हुए अन्ना के सहयोगी सुरेश पठारे ने बताया कि  अन्ना के साथ अरविन्द केजरीवाल और किरण बेदी भी तीन दिनों तक अनशन पर बैठेंगे।

 

सुरेश पठारे ने कहा कि अन्ना की तबियत ठीक है। आम दिनों की तरह अन्ना सुबह जगने के बाद क्रिया कर्म से निवृत होकर तैयार हुए। अन्ना रोज सुबह उठ कर योग करते हैं, लेकिन आज उन्होंने योग नहीं किया है। सुरेश पठारे ने कहा कि अन्ना के साथ अरविंद केजरीवाल और किरण बेदी भी अनशन पर बैठेंगे।

 

टीम अन्ना के मुताबिक, पूरा देश अन्ना के अनशन पर टकटकी लगाए हुए है। भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम में सभी धर्म के लोग अन्ना के साथ हैं और उनके अनशन में शामिल हैं। मुंबई में जहां कुछ मुस्लिम संगठन अन्ना को समर्थन दे रहे हैं वहीं कुछ उनके विरोध में भी सामने आ गए हैं।

First Published: Tuesday, December 27, 2011, 09:52

comments powered by Disqus