Last Updated: Sunday, October 14, 2012, 14:20

ज़ी न्यूज ब्यूरो
नई दिल्ली: इंडिया अगेंस्ट करप्शन के सदस्य अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कानून मंत्री सलमान खुर्शीद से पांच सवाल पूछे। केजरीवाल के ये पांचों सवाल सलमान के गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) से जुड़े हैं। इंडिया अगेंस्ट करप्शन (आईएसी) का आरोप है कि सलमान और उनकी पत्नी लुईस खुर्शीद ने विकलांगों के लिए निर्धारित राशि को हासिल करने के लिए फर्जी दस्तावेजों का सहारा लिया।
केजरीवाल ने सलमान से उनके एनजीओ द्वारा की गई कथित अनियमितताओं को लेकर 5 सवाल पूछे। केजरीवाल ने पूछा-
1-क्या उत्तर प्रदेश सरकार का पत्र फर्जी है?
2-क्या खुर्शीद मानते हैं कि पूर्व सीडीओ जेबी सिंह के नाम का हलफनामा फर्जी है?
3-क्या 12 जून 2012 के उत्तर प्रदेश सरकार के पत्र से सहमत हैं?
4-क्या आपकी संस्था ने फर्जी शपथ पत्र लिया?
5-क्या आरोप साबित हुए तो इस्तीफा दे देंगे?
First Published: Sunday, October 14, 2012, 14:01