Last Updated: Thursday, November 17, 2011, 11:07
अयोध्या: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी ने गुरुवार को आरोप लगाया कि कैश फॉर वोट कांड में उनकी पार्टी के निर्दोष सांसदों को फंसाया जा रहा है।
गडकरी ने पार्टी के विजय संकल्प सम्मेलन से इतर संवाददाताओं से कहा कैश फॉर वोट मामले के लिये संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन जिम्मेदार हैं। मैं यह नहीं कह सकता कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को इस बारे में जानकारी थी या नहीं।’ उन्होंने कहा ‘हमारे सांसदों को इस मामले में फंसाया जा रहा है। वे निर्दोष हैं।’
भाजपा अध्यक्ष ने एक सवाल पर कहा कि रामराज्य की स्थापना करना ही पार्टी का मुख्य मुद्दा है। उन्होंने कहा ‘‘जब रामराज्य स्थापित होगा तब मंदिर अपने आप बन जाएगा।’ (एजेंसी)
First Published: Thursday, November 17, 2011, 16:37