Last Updated: Saturday, April 21, 2012, 03:07
नई दिल्ली: मुम्बई और दिल्ली के बीच मादक पदार्थो की तस्करी एक 35 वर्षीय नाइजीरियाई नागरिक को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति के पास से पुलिस ने 100 ग्राम कोकीन बरामद की है। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि उके सिलवेस्टर को दिल्ली हवाईअड्डे के नजदीक से गुरुवार को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के समय वह मुम्बई से लौट रहा था।
गिरफ्तार किए गए व्यक्ति ने खुलासा किया है कि वह जनवरी, 2011 में पर्यटक वीजा पर पहली बार भारत आया था। इसके बाद वह मुम्बई में रहने लगा और अपने देश के लिए इलेक्ट्रॉनिक सामान का निर्यात शुरू किया।
सूत्रों के मुताबिक मुम्बई में वह अपने एक नाइजीरियाई साथी के सम्पर्क में आया जो मादक पदार्थों का सौदा करता था और पैसे कमाने की चाहत में वह उसके साथ शामिल हो गया।
(एजेंसी)
First Published: Saturday, April 21, 2012, 16:18