Last Updated: Saturday, September 1, 2012, 00:07
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने यह स्पष्ट करते हुए कि कोयला ब्लॉक आवंटन मामले पर जब तक उसकी मांग नहीं मानी जाएगी, तब तक संसद नहीं चलने दी जाएगी, शुक्रवार को कहा कि वह अपने संघर्ष को बोफोर्स कांड के खिलाफ किए गए संघर्ष से भी ज्यादा तेज करेगी। भाजपा कोयला ब्लॉक आवंटन मामले पर प्रधानमंत्री के इस्तीफे की मांग पर अड़ी है।
भाजपा नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा, "कोयला घोटाले पर बोफोर्स कांड के खिलाफ हुए संघर्ष से भी ज्यादा तेज संघर्ष होगा।"भाजपा नेता ने संसद में गतिरोध के लिए एक बार फिर कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया।
भाजपा ने शुक्रवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया। वरिष्ठ नेता अरुण जेटली ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा, "संप्रग की सरकार अब तक की सबसे भ्रष्ट सरकार है। इससे पहले तक बोफोर्स सबसे बड़ा घोटाला था। उस समय की तत्कालीन सरकार को सत्ता गंवानी पड़ी थी। संप्रग ने तो जैसे घोटालों की झड़ी लगा दी है।" (एजेंसी)
First Published: Saturday, September 1, 2012, 00:07