सवाल पर बौखलाए नवीन जिंदल, ज़ी न्यूज कैमरामैन से बदसलूकी

कोलगेट: नवीन जिंदल ने की ज़ी न्यूज कैमरामैन से बदसलूकी

कोलगेट: नवीन जिंदल ने की ज़ी न्यूज कैमरामैन से बदसलूकीज़ी न्यूज ब्यूरो

नई दिल्ली:कोल ब्लॉक आवंटन के मसले पर जब ज़ी न्यूज के पत्रकार ने कांग्रेस सांसद नवीन जिंदल से सवाल पूछा तो वह बौखला गए। वह सवाल पर इस कदर बौखला गए कि उन्होंने ज़ी न्यूज के पत्रकार को धक्का दे दिया। जिदल ग्रुप को कोल आवंटन पर ज़ी न्यूज ने खबर दिखाई थी उसी बारे में ज़ी न्यूज के पत्रकार ने सवाल पूछा तो वह बौखला गए और पत्रकार को कैमरे सहित धक्का दे दिया। मीडिया ने उनसे कोल ब्लॉक आवंटन पर सफाई मांगी थी लेकिन जवाब देने की बजाय उन्होंने पत्रकार से बदसलूकी की।

जेडीयू सांसद शरद यादव ने नवीन जिंदल के खिलाफ कांग्रेस से कार्रवाई करने की मांग की है।

ज़ी न्यूज ने जिंदल ग्रुप को मिले आवंटन पर खबर दिखाई थी। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस सांसद नवीन जिंदल को नियमों को ताक पर रखकर एक कोल ब्लॉक का आवंटन किया गया। 27 फरवरी 2009 को दो कंपनियों को दो बड़े कोल ब्लॉक का आवंटन किया गया। दोनों ही कोल ब्लॉक ओडिशा के हैं। एक 300 मेगा मीट्रिक टन और दूसरा 1500 मेगा मीट्रिक टन के। दोनों कोल ब्लॉक को मिलाकर इनकी कीमत 2 लाख करोड़ से ज्यादा होती है।

First Published: Monday, September 10, 2012, 13:01

comments powered by Disqus