खाद्य सुरक्षा बिल पर सोनिया दे सकती हैं बयान

खाद्य सुरक्षा बिल पर सोनिया दे सकती हैं बयान

खाद्य सुरक्षा बिल पर सोनिया दे सकती हैं बयाननई दिल्ली : कांग्रेस की प्रमुख और संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की अध्यक्ष सोनिया गांधी अपने पसंदीदा विधेयक, खाद्य सुरक्षा विधेयक पर अपनी बात रख सकती हैं। बुधवार को इस विधेयक पर लोकसभा में चर्चा संभव है। यह जानकारी पार्टी सूत्रों ने दी।

संसद के सूत्रों ने कहा कि यह उनका सदन में पहला संबोधन नहीं होगा क्योंकि वे 13 मई 2012 को संसद की साठवीं वर्षगांठ के मौके पर विशेष चर्चा में हिस्सा ले चुकी हैं। किसी सरकारी विधेयक पर उन्होंने पिछली बार 18 अगस्त 2005 को राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी विधेयक पर संबोधन किया था।

अगले आम चुनाव के लिहाज से खाद्य सुरक्षा विधेयक को तुरुप का पत्ता माना जा रहा है। इस विधेयक के जरिए देश की आबादी के एक तिहाई को बाजार दर से काफी कम कीमत पर खाद्यान्न मुहैया कराया जाना है। (एजेंसी)

First Published: Wednesday, August 14, 2013, 00:43

comments powered by Disqus