खुद को साबित करना होगा केजरीवाल को: अनुपम खेर

खुद को साबित करना होगा केजरीवाल को: अनुपम खेर

खुद को साबित करना होगा केजरीवाल को: अनुपम खेरउज्जैन (मप्र) : फिल्म अभिनेता अनुपम खेर ने कहा है कि सामाजिक कार्यकर्ता से राजनीतिक बने अरविंद केजरीवाल को दूसरों की आलोचना करने के बजाय खुद को साबित करना चाहिये। खेर ने यहां प्रेस क्लब द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि केजरीवाल को दूसरों की आलोचना करने के स्थान पर स्वयं प्रदर्शन करके सिद्ध करना चाहिये।

एक प्रश्न के उत्तर में खेर ने कहा कि उनका राजनीति में आने का कोई इरादा नहीं है। केजरीवाल ने हाल में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद राबर्ट वड्रा और डीएलएफ के बीच गठजोड को लेकर आरोप लगाने के साथ केन्द्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद को उनकी पत्नी द्वारा चलाये जा रहे एक ट्रस्ट में वित्तीय गडबडियों को लेकर पद से हटाये जाने की मांग की थी।

केजरीवाल ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी के खिलाफ भी भ्रष्टाचार के आरोप लगाये थे। उल्लेखनीय है कि अनुपम खेर ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अन्ना हजारे के आंदोलन का समर्थन किया था। एक प्रश्न के उत्तर में खेर ने कहा कि वह बाबा रामदेव के इस कथन से सहमत नहीं हैं कि 26/11 हमले के आरोपी अजमल कसाब को सार्वजनिक रुप से फांसी दी जानी चाहिये थी। (एजेंसी)

First Published: Monday, November 26, 2012, 17:41

comments powered by Disqus