खुर्शीद के खिलाफ केजरीवाल ने पेश किए और सबूत

खुर्शीद के खिलाफ केजरीवाल ने पेश किए और सबूत

खुर्शीद के खिलाफ केजरीवाल ने पेश किए और सबूतनई दिल्ली: सामाजिक कार्यकर्ता से राजनेता बने इंडिया अगेंस्ट करप्शन (आईएसी) के सदस्य अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को आरोप लगाया कि केंद्रीय कानून मंत्री सलमान खुर्शीद ने अपने ट्रस्ट की ओर से जिन लोगों को विकलांगता से सम्बंधित उपकरण देने की बात कही है, वे 'काल्पनिक नाम' हैं। केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि आईएसी के सदस्यों ने उन लोगों के बारे में पता लगाने की कोशिश की, जिन्हें ट्रस्ट की ओर से व्हील चेयर, सुनने वाले उपकरण, तिपहिया उपलब्ध कराने की बात कही गई है, लेकिन इनमें से अधिक नाम 'काल्पनिक' पाये गए।

जंतर-मंतर पर आयोजित समर्थकों की भीड़ के समक्ष उन्होंने इस पर हैरानी जताई कि कांग्रेस क्यों खुर्शीद का समर्थन कर रही है। उन्होंने कहा, "कांग्रेस ट्रस्ट का समर्थन क्यों कर रही है। ट्रस्ट के साथ पार्टी का क्या सम्बंध है?"

केजरीवाल अपने साथ कुछ लोगों को लेकर भी पहुंचे, जिनके नाम का उल्लेख खुर्शीद ने रविवार को उपकरण पाने वालों में किया था। लेकिन उन लोगों ने सोमवार को इससे इंकार किया।

उन्होंने खुर्शीद पर फिर एक बार हमला बोला और कहा कि खुर्शीद के सामान बांटने का दावा गलत है। केजरीवाल अपने साथ कुछ लोगों को भी लेकर आए और उन्होंने सबूत के तौर पर उन्हें मीडिया के सामने मुखातिब कर दिया। उन्होंने सबूत के तौर पर पंकज नाम के व्यक्ति को पेश किया।

अपनी टीम के सर्वे के आधार पर केजरीवाल ने दावा किया कि खुर्शीद के एनजीओ द्वारा 2 मरे हुए लोगों को भी लाभार्थी बना दिया गया है। जो व्यक्ति बहरा नहीं है उसे कान की मशीन देने का दावा किया गया है। उन्होंने इसके पक्ष में एक विकलांग व्यक्ति को बतौर सबूत पेश भी किया।

केजरीवाल ने कहा कि जिन विकलांगों का पैर खराब था उन्हें सुनने की मशीन (हियरिंग एड) दी गई। केजरीवाल ने कहा कि कई लाभार्थियों का तो अता-पता ही नहीं।

केजरीवाल ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश सरकार खुर्शीद के खिलाफ कार्रवाई नहीं करेगी, क्योंकि वह सर्वोच्च न्यायालय में समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के खिलाफ आय से अधिक सम्पत्ति के मामले में उनके वकील हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में मुलायम के बेटे अखिलेश यादव मुख्यमंत्री हैं। दोनों एक-दूसरे को बचाएंगे।

First Published: Monday, October 15, 2012, 11:38

comments powered by Disqus