Last Updated: Monday, June 18, 2012, 17:15
ज़ी न्यूज ब्यूरो
नई दिल्ली: गंगा को बचाने के लिए देश भर के हजारों साधु संत आज दिल्ली में जुटे हैं। इन संतों ने जंतर-मंतर पर गंगा मुक्ति अभियान की शुरुआत की।
भारत की जीवनदायिनी गंगा नदी को बचाने की मुहिम से जुड़े इस अभियान में संतों और कार्यकर्ताओं सहित कई लोगों ने आज दिल्ली में इस अभियान की शुरुआत की।
इसका मकसद गंगा नदी पर बांध बनाने से रोकना और गंगा नदी को प्रदूषण से बचाना है। गंगा को बचाने की मुहिम से जुड़े लोगों ने दिल्ली में राजघाट के महात्मा गांधी मेमोरियल से जंतर-मंतर तक मार्च किया।
साधु-संतों की इस मुहिम को कुछ बड़े नामों का भी साथ मिल रहा है। गंगा गंगोत्री से लेकर गंगासागर तक कभी अविरल बहने वाली यह नदी आज तमाम रूकावटों से दो चार हो रही है। गंगा दम तोड़ रही है गंगा खत्म हो रही है। इसे बचाने की तमाम योजनाएं और परियाजनाएं नाकाफी साबित हो रही है, लेकिन गंगा की इसी तस्वीर को बदलने का जिम्मा एक बार फिर साधु संतों ने उठाया है।
मुहिम से जुड़े साधु-संतों को उम्मीद है कि यह मुहिम रंग लाएगी और एक दिन गंगा की धारा निर्मल होगी।
First Published: Monday, June 18, 2012, 17:15