Last Updated: Thursday, November 8, 2012, 13:30
नई दिल्ली : कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष नितिन गडकरी को मिली क्लीन चिट का मजाक बनाया। उन्होंने हैरानी जताते हुए कहा कि क्या राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के विचारक एस. गुरुमूर्ति भाजपा के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) हैं।
दिग्विजय ने ट्विटर पर लिखा, "गुरूमूर्ति भाजपा के सीएजी हैं? गुरुमूर्ति ने गडकरी पर लगे व्यापारिक लेन-देन में गड़बड़ियों के आरोपों पर उन्हें क्लीन चिट दी थी। गडकरी अपने पूर्ति ग्रुप में कथित वित्तीय अनिमितताओं के चलते निशाने पर हैं। (एजेंसी)
First Published: Thursday, November 8, 2012, 13:30