गडकरी-शरद ने सरकार पर साधा निशाना

गडकरी-शरद ने सरकार पर साधा निशाना

नई दिल्ली : भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी और जद (यू) प्रमुख शरद यादव सोमवार को रामलीला मैदान में बाबा रामदेव के मंच पर पहुंचे। इससे पहले रामदेव ने कांग्रेस पर हमला बोला और लोगों से केंद्र की संप्रग सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया।

गडकरी और भाजपा नीत राजग के संयोजक यादव दिन में करीब 11:30 बजे रामलीला मैदान पहुंचे।

राजग के नेता मंच पर बाबा रामदेव और उनके समर्थकों के साथ नजर आए। बाबा के मंच पर पहुंचने वालों में तेलुगू देसम पार्टी (तेदेपा) के नेता नागेश्वर राव, भाजपा के विजय गोयल और अकाली दल के प्रतिनिधि भी मौजूद थे।

विपक्षी गठबंधन राजग के नेता रामलीला मैदान उस वक्त पहुंचे, जब रामदेव ने 2014 के चुनाव में कांग्रेस को हराने का आह्वान किया।

रामदेव ने लोकसभा चुनाव के 2013 में होने की संभावना जताते हुए कहा, हमारा प्रदर्शन यह सुनिश्चित करने के लिए है कि कोई बेईमान व्यक्ति संसद में नहीं जाए। ऐसे लोगों का बहिष्कार होना चाहिए। हमारा कोई राजनीतिक एजेंडा नहीं है। (एजेंसी)

First Published: Monday, August 13, 2012, 12:53

comments powered by Disqus