Last Updated: Friday, April 19, 2013, 08:07
ज़ी मीडिया ब्यूरोनई दिल्ली: गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता के बीच उनकी सुरक्षा को लेकर कई बार अटकलें आती रही है कि उनकी जान को खतरा है। एक बार फिर से उनकी जान के खतरा होने की बात सामने आई है। गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी की जान को खतरा है और उन पर हमला हो सकता है। यह कहना है मशहूर लेखिका मधु किश्वर का।
किश्वर ने बुधवार को नरेंद्र मोदी पर हमले की आशंका को लेकर टि्वट किया था। हालांकि बाद में उन्होंने इस विवादित टि्वट को डिलीट कर दिया। टि्वट डिलीट किए जाने से पहले हजारों लोगों ने इसे देख लिया और उसकी प्रामाणिकता पर बहस शुरू कर दी।
मधु किश्वर ने अपने ट्विट में लिखा था- "कल कुछ वरिष्ठ अधिकारियों से मिली। उन्होंने कहा कि अगर तीस्ता कांग्रेस मोदी के खिलाफ फर्जी एफआईआर दर्ज करवाने में नाकाम होती है तो उनकी हत्या की पूरी संभावना है।" किश्वर ने जिस तीस्ता का जिक्र किया है वह सामाजिक कार्यकर्ता है। वह गुजरात दंगा पीडितों को न्याय दिलाने के लिए लड़ाई लड़ रही है। ऐसा माना जाता है कि वह मोदी की प्रबल समर्थक है।
First Published: Thursday, April 18, 2013, 16:56