गृहमंत्री शिंदे ने खुद को बताया अच्छा `टीम लीडर`

गृहमंत्री शिंदे ने खुद को बताया अच्छा `टीम लीडर`

गृहमंत्री शिंदे ने खुद को बताया अच्छा `टीम लीडर` नई दिल्ली : अपने पद पर एक साल पूरा करने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने गुरुवार को कहा कि वह एक अच्छे ‘टीम लीडर’ हैं। शिंदे (72) ने यह भी कहा कि वह आलोचना को सहजता से लेते हैं। गौरतलब है कि वह पिछले साल 31 जुलाई को पी चिदंबरम की जगह इस पद पर नियुक्त हुए थे।

शिंदे के यहां अपने मासिक संवाददाता सम्मेलन को सम्पन्न करने के दौरान उनसे गृह मंत्रालय में आने पर मिले चुनौतीपूर्ण कार्यों के बाद उनकी उपलब्धि के बारे में पूछा गया। उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि कोई उपलब्धि है। मैं एक छोटा आदमी हूं। मैंने राष्ट्र को अपनी सेवाएं दी हैं। यह चुनौतीपूर्ण है।’

शिंदे ने लश्कर-ए-तैयबा प्रमुख हाफिज सईद को ‘हाफिज साहेब’ कहे जाने पर मीडिया की तीखी आलोचना को याद करते हुए कहा, ‘अन्य लोगों के लिए भी मैंने परेशानी सही और आपने (मीडिया) भी मेरी आलोचना की। लेकिन मुझे इसे सहजता से लेना होगा क्योंकि मैं टीम का नेतृत्व कर रहा हूं।’ (एजेंसी)

First Published: Thursday, August 1, 2013, 23:20

comments powered by Disqus