Last Updated: Saturday, December 29, 2012, 09:54
नई दिल्ली : कुछ दिन पहले सामूहिक दुष्कर्म का शिकार हुई लड़की की मौत के बाद बड़े स्तर पर प्रदर्शनों की आशंका को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने शनिवार को इंडिया गेट और उसके आसपास के क्षेत्रों को सील कर दिया। इन स्थानों की ओर जाने वाले मार्गो पर भी आम जनता के लिए आवाजाही रोक दी गई है।
दिल्ली यातायात पुलिस ने शनिवार सुबह अपने ट्विटर अकाउंट पर जानकारी दी, राजपथ, विजय चौक और इंडिया गेट की तरफ जाने वाले सभी मार्गो को आम जनता के लिए बंद कर दिया गया है। कमाल अतातुर्क मार्ग भी बंद किया गया है। सभी लोगों को सलाह दी जाती है कि वे इन मार्गो का उपयोग न करें। गौरतलब है कि शनिवार तड़के सिंगापुर के माउंट एलिजाबेथ अस्पताल में लड़की ने दम तोड़ दिया। वह फिजियोथैरेपी की छात्रा थी। (एजेंसी)
First Published: Saturday, December 29, 2012, 09:54