Last Updated: Saturday, April 13, 2013, 09:30

ग्रेटर नोएडा : ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और बिल्डरों के खिलाफ किसानों के विरोध प्रदर्शन का समर्थन करते हुए अन्ना हजारे और आम आदमी पार्टी ने मंच साझा किया। आम आदमी पार्टी के कई कार्यकर्ताओं को धरना स्थल पर देखा गया जबकि अन्ना हजारे ने आंदोलनकारी किसानों को संबोधित किया। अन्ना की जनतंत्र यात्रा शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा पहुंच गई।
अन्ना हजारे के बाद आम आदमी पार्टी के मनीष सिसोदिया ने भी किसानों को संबोधित किया। किसान 19 मार्च से यहां धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। अन्ना हजारे ने अपने संबोधन में कहा कि 60 वर्ष गुजर जाने के बाद भारत को सही अर्थों में स्वतंत्रता नहीं मिली है, किसानों की स्थिति बेहतर होने की बजाए और खराब होती जा रही है। (एजेंसी)
First Published: Saturday, April 13, 2013, 09:30