'चंडीगढ़ में भर्ती पाकिस्तानी कैदी सनाउल्लाह की हालत नाजुक'--Pak High Commission officials visit injured prisoner

'चंडीगढ़ में भर्ती पाकिस्तानी कैदी सनाउल्लाह की हालत नाजुक'

'चंडीगढ़ में भर्ती पाकिस्तानी कैदी सनाउल्लाह की हालत नाजुक'ज़ी मीडिया ब्यूरो/एजेंसी

चण्डीगढ़ : जम्मू जेल में हमले का शिकार पाकिस्तानी कैदी की हालत शनिवार को और बिगड़ गई। कैदी को चण्डीगढ़ के एक अस्पताल में स्थानांतरित किया गया है। जम्मू की एक जेल में पाक कैदी पर शुक्रवार को हमला हुआ था।

चण्डीगढ़ के मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों के हवालों से रिपोर्टों में कहा गया कि कैदी सनाउल्लाह के शरीर से तेजी से रक्तस्राव हो रहा है।

मेडिकल कॉलेज की मंजू वादवाकर ने कहा, ‘पाकिस्तानी कैदी सनाउल्लहाह की हालत नाजुक है और वह बेहोश है। उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है।

इसके पहले, पाकिस्तान के अधिकरियों ने सनाउल्लाह से मुलाकात की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सैयद अकबरूद्दीन ने ट्विटर पर लिखा, पाकिस्तानी अधिकारियों ने घायल कैदी सनाउल्लाह रंजय से मुलाकात की। उन्होंने चंडीगढ़ के अस्पताल में कैदी की देखभाल कर रहे डॉक्टरों से भी बातचीत की।

जम्मू की कोट बलवाल जेल में सजा काट रहा पाकिस्तानी कैदी सनाउल्लाह रंजय शुक्रवार को एक अन्य भारतीय कैदी द्वारा हमले में गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। इसके बाद पाकिस्तान ने उसे तुरंत रिहा किए जाने व उसके देश भेजे जाने की मांग की।

शुक्रवार की सुबह एक कैदी से तकरार हो जाने पर हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गौरतलब है कि घटना भारतीय कैदी सरबजीत सिंह की पाकिस्तान में हुई मौत के ठीक अगले दिन घटी। सरबजीत पर पाकिस्तान की जेल में जानलेवा हमला हुआ था जिसके बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

शुक्रवार को भारत ने पाकिस्तान के तीन अधिकारियों को चंडीगढ़ के पोस्ट -ग्रैज्युएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (पीजीआईएमईआर) में भर्ती सनाउल्लाह रंजय से मिलने की अनुमति दी।

First Published: Saturday, May 4, 2013, 11:00

comments powered by Disqus