चंडीगढ़ः PM ने झुग्गियों में रहने वालों को सौंपे फ्लैट

चंडीगढ़ः PM ने झुग्गियों में रहने वालों को सौंपे फ्लैट

चंडीगढ़ः PM ने झुग्गियों में रहने वालों को सौंपे फ्लैटचंडीगढ़ : प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने आज शहर के बाहरी इलाके में स्थित 2,400 करोड़ रुपये की लागत से बने एक आवासीय परिसर का उद्घाटन किया जिससे झुग्गियों में रहने वाले करीब 8,500 परिवार लाभान्वित होंगे। प्रधानमंत्री ने धनास गांव में परियोजना का उद्घाटन करते हुए 10 लोगों को चाबी सौंपी। जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय शहरी नवीकरण मिशन योजना के तहत 267 वर्ग फुट के 8,448 फ्लैट बनाए गए हैं।

आधिकारिक सर्वेक्षण के मुताबिक 2,5000 परिवारों की पहचान की गयी है जो शहर के विभिन्न जगहों पर झुग्गियों में रहते हैं। प्रवक्ता ने कहा, इस परियोजना का मकसद चंडीगढ को झुग्गी मुक्त बनाना है। ये फ्लैट 20 साल के लिए पट्टे पर दिये जाएंगे तथा निर्धारित समय के बाद आवास उन्हें आवंटित कर दिए जाएंगे।

परिसर में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी), बिजली, पेयजल आपूर्ति, स्कूल, पुलिस थाना डिसपेंसरी जैसी सुविधायें होंगी। फ्लैट में लिविंग रूम, एक बाथरूम और एक रसोईघर की सुविधा है। परिसर करीब 50,000 लोग इसमें रहेंगे। केंद्रशासित क्षेत्र के प्रशासक शिवराज पाटिल ने अधिकारियों को फ्लैट की छतों पर सौर फोटोवोल्टिक पैनल्स लगाने का निर्देश दिया है।

केंद्रीय आवास और शहरी गरीबी उन्मूलन मंत्री गिरिजा व्यास, पंजाब तथा हरियाणा के राज्यपाल शिवराज पाटिल और जगन्नाथ पहाड़िया, दोनों राज्यों के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और भूपिंदर सिंह हुड्डा तथा स्थानीय कांग्रेस सांसद पवन बंसल समेत कई लोग मौजूद थे। प्रधानमंत्री के दौरे के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गए हैं। (एजेंसी)



First Published: Saturday, September 14, 2013, 13:52

comments powered by Disqus