चिटफंड घोटाला एक गंभीर मुद्दा : दिग्विजय सिंह

चिटफंड घोटाला एक गंभीर मुद्दा : दिग्विजय सिंह

कोलकाता : कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने पश्चिम बंगाल में हुए चिटफंड घोटाले को आज गंभीर चिंता का विषय बताते हुए कहा कि सरकार इस मामले में अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकती।

सिंह ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘यह गंभीर चिंता का विषय है। लाखों लोग अपनी जिंदगी भर की कमाई को खोने के कगार पर पहुंच गए हैं। मुख्य दायित्व अब निवेशकों को बचाने का है।’ इस मामले में केंद्र द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने का आरोप लगाते हुए सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकती। (एजेंसी)

First Published: Monday, April 22, 2013, 00:44

comments powered by Disqus