Last Updated: Tuesday, August 20, 2013, 23:55
ज़ी मीडिया ब्यूरो/आलोक कुमार रावनई दिल्ली : भारत ने चीन को मंगलवार को करारा जवाब दिया। लद्दाख के दौलत बेग ओल्डी क्षेत्र में भारत ने पहली बार सी-130जे सुपर हरक्यूलिस विमान को उतारा। वायुसेना का यह सबसे बड़ा विमान है। चीन ने दौलत बेग ओल्डी क्षेत्र में ही हाल में घुसपैठ की थी।
घुसपैठ की हाल की घटनाओं को भारत ने गंभीरता से लिया है। घुसपैठ की इन घटनाओं के बाद से भारत ने सीमा पर विशेष सतर्कता बढ़ा दी है। हरक्यूलिस विमान को उतारा जाना सुरक्षा के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
सामरिक दृष्टि से सी-130जे सुपर हरक्यूलिस विमान काफी महत्व रखता है। इस विमान की खासियत है कि इसे लैंडिंग करने के लिए अधिक रनवे की जरूरत नहीं होती और यह खराब मौसम में उड़ान भरने के साथ लैंडिंग कर सकता है।
चीन ने हाल ही में देपसांग घाटी में घुसपैठ की थी जिसके बाद से सीमा पर तनाव का माहौल बन गया था। भारत ने पहली बार चीनी सीमा के पास हरक्यूलिस विमान को उतारा है।
First Published: Tuesday, August 20, 2013, 17:57