Last Updated: Monday, September 2, 2013, 15:03

हिंडन : रक्षा मंत्री एके एंटनी ने सोमवार को कहा कि चीन के साथ आपसी समझदारी बढ़ाने की कोशिश की जा रही है, और इसके साथ ही चीन के साथ लगी विवादित सीमा पर क्षमताएं भी बढ़ाई जा रही हैं। एंटनी ने कहा कि भारत और चीन की सीमा अनसुलझी है। लंबे समय से जारी विवाद का सौहार्द्रपूर्ण हल निकालने के लिए वार्ता जारी है। हम उनके साथ अधिक समझदारी कायम करने का प्रयास कर रहे हैं।
बहरहाल, एंटनी ने कहा कि चीन की तरह ही भारत भी सीमा पर अपनी क्षमताएं मजबूत कर रहा है। उन्होंने कहा कि हम क्षमताएं बढ़ाने और वार्ता, दोनों कदम एक साथ उठा रहे हैं।
मालवाहक विमान बोइंग सी-17 ग्लोबमास्टर को वायुसेना में औपचारिक तौर पर शामिल करने के मौके पर एंटनी ने यह बात कही। यह बेड़ा दिल्ली के समीप हिंडन वायुसैनिक अड्ढे पर स्थित होगा। एंटनी ने यह भी कहा कि भारत और चीन के संयुक्त अभ्यास शीघ्र ही होंगे। (एजेंसी)
First Published: Monday, September 2, 2013, 15:03