चीनी सैनिकों ने फिर किया घुसपैठ का प्रयास

चीनी सैनिकों ने फिर किया घुसपैठ का प्रयास

चीनी सैनिकों ने फिर किया घुसपैठ का प्रयासलेह/नई दिल्ली : लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर अप्रैल में आमना सामना होने के बाद करीब एक दर्जन बार घुसपैठ का प्रयास कर चुके चीनी सैनिकों ने 20 जुलाई को लेह के उत्तर-पूर्व में स्थित चुमार क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सीमा का फिर से उल्लंघन करने का प्रयास किया लेकिन भारतीय सैनिकों की सतर्कता के कारण उन्हें वापस जाना पड़ा।

आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को कहा कि एक छोटी पहाड़ी पर चढ़ने वाले चीनी सैनिकों को भारतीय सैनिकों का सामना करना पड़ा। चीनी सैनिकों के इस रवैये के कारण क्षेत्र में चीन-भारत सीमा पर तैनात सभी इकाइयों को उनकी गतिविधि पर पैनी नजर रखने के लिए अलर्ट कर दिया गया।

चीनी सैनिकों का दावा था कि यह इलाका उनके क्षेत्राधिकार में आता है और वे भारतीय सीमा में पांच किलोमीटर अंदर स्थित तिबल क्षेत्र की ओर जा रहे थे। लेह से करीब 300 किलोमीटर दूर स्थित चुमार के बाद हिमाचल प्रदेश शुरू हो जाता है। चीनी सैनिकों को सीमा पर अलर्ट सेना और आईटीबीपी के सैनिकों ने रोक दिया। चीनी सैनिकों ने कहा कि उन्हें पीएलए मुख्यालय के आदेशों का पालन करना होता है और तिबल क्षेत्र की थोड़ी सी फोटोग्राफी करनी होती है। (एजेंसी)

First Published: Thursday, July 25, 2013, 20:42

comments powered by Disqus