चुनावी राजनीति पर निर्भर हो गया है प्रजातंत्र - वी के सिंह

चुनावी राजनीति पर निर्भर हो गया है प्रजातंत्र - वी के सिंह

पटना: पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल वी के सिंह ने कहा है कि देश में प्रजातंत्र आज चुनाव की राजनीति के उपर निर्भर होकर रह गया है।

‘भ्रष्टाचार उन्मुलन और सामाजिक दायित्व, संभावनाएं एवं चुनौतियां’ विषय पर आज यहां आयोजित एक राष्ट्रीय सम्मेलन में सिंह ने देश की वर्तमान राजनीतिक हालात की चर्चा करते हुए कहा कि पूर्व राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद, पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री को उनके नेतृत्व करने के गुण के कारण याद करते हैं, क्यांकि उनके नेतृत्व के उपर लोगों को विश्वास था।

सिंह ने कहा कि शायद उस तरह का नेतृत्व आज दिखायी नहीं देता, जिसके कारण हम राजनीतिक तौर पर देखते हैं कि चीजें उतनी तरीके से नहीं चल रही है जितने तरीके चलनी चाहिए।

उन्होंने राजनीतिक तौर पर यह चाहे वह राजनीतिक दलों के अंदर हो एक तरह से सब जगह अंतर्कलह नजर आती है और यह बाद में समाज के भीतर जाती हुई दिखायी पडती है।

सिंह ने कहा कि यह प्रजातांत्रिक देश है, जिसका मतलब है कि हर आदमी अपनी हिस्सेदारी निभाये और योगदान दे सके। उन्होंने कहा कि आम आदमी चुनाव नहीं लड सकता, क्योंकि उसके लिए बहुत पैसे की जरूरत होती है। (एजेंसी)


First Published: Monday, August 27, 2012, 20:31

comments powered by Disqus