चौराहे पर खड़ा है आंदोलन : केजरीवाल - Zee News हिंदी

चौराहे पर खड़ा है आंदोलन : केजरीवाल

नई दिल्ली : मुंबई और दिल्ली में बहुचर्चित आंदोलन को पिछले दिनों अपेक्षित कामयाबी नहीं मिलने के बाद टीम अन्ना मजबूत लोकपाल को लेकर अपने संघर्ष को आगे बढ़ाने के तरीके पर भ्रम में है। टीम अन्ना के अहम सदस्य अरविंद केजरीवाल का कहना है कि भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन आज चौराहे पर है। अब हम यहां से किधर जाएं? हम समझते हैं कि इस मोड़ पर कोई भी गलत कदम आंदोलन के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है।

 

कांग्रेस विरोधी होने की आलोचना के बीच अरविंद ने बाबू सिंह कुशवाहा जैसे दागी राजनेताओं को पार्टी में शामिल करने पर भाजपा की आलोचना की। लेकिन साथ ही कांग्रेस पर आरोप लगाया कि लोकपाल मुद्दे पर अन्ना हजारे प्रधानमंत्री और अन्य वरिष्ठ नेतृत्व द्वारा ठगा महसूस करते हैं। अन्ना द्वारा अपना आंदोलन स्थगित किए जाने और पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों के दौरान कांग्रेस के खिलाफ प्रचार नहीं करने की घोषणा किए जाने के बीच टीम अन्ना के प्रमुख सदस्य अरविन्द केजरीवाल ने एक आलेख में कहा कि वे इस बात से अवगत हैं कि आंदोलन के इस मोड़ पर कोई भी गलत कदम नुकसानदेह साबित हो सकता है। (एजेंसी)

First Published: Friday, January 6, 2012, 19:04

comments powered by Disqus