जंतर-मंतर पर शीला दीक्षित का भारी विरोध, वापस लौटीं

जंतर-मंतर पर शीला दीक्षित का भारी विरोध, वापस लौटीं

जंतर-मंतर पर शीला दीक्षित का भारी विरोध, वापस लौटींज़ी न्यूज ब्यूरो

नई दिल्ली : दिल्ली में चलती बस में गैंगरेप की शिकार पीड़िता की मौत के बाद जंतर-मंतर पर शनिवार को प्रदर्शन कर रहे लोगों से मिलने मुख्यमंत्री शीला दीक्षित पहुंची लेकिन उन्हें प्रदर्शनकारियों के विरोध का सामना करना पड़ा। लोगों के विरोध के चलते शीला दीक्षित को वापस लौटना पड़ा।

दिल्ली में गत 16 दिसंबर को सामूहिक बलात्कार की शिकार पैरा मेडिकल छात्रा को आगे के इलाज के लिए सिंगापुर भेजा गया था। सिंगापुर में भी पीड़िता की हालत में सुधार नहीं हुआ और उसने शनिवार तड़के 2.15 बजे दम तोड़ दिया। पीड़िता की मौत की खबर पहुंचते ही सारा देश शोक की लहर में डूब गया।

शनिवार सुबह दिल्ली में इंडिया गेट और कई महत्वपूर्ण जगहों पर धारा-144 लगा दी गई। सरकार ने विरोध-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर का स्थान निर्धारित किया। इसके बाद प्रदर्शनकारी वहां पहुंचकर विरोध-प्रदर्शन करने लगे। दोपहर बाद जंतर-मंतर पर शीला दीक्षित पहुंची। दीक्षित के वहां पहुंचने पर प्रदर्शनकारियों ने उनके खिलाफ नारेबाजी और हंगामा किया।

First Published: Saturday, December 29, 2012, 14:34

comments powered by Disqus