Last Updated: Saturday, August 31, 2013, 09:27
नई दिल्ली : आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति नुतालपति वेंकट रमण को शुक्रवार को दिल्ली उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया। यह जानकारी एक सरकारी विज्ञप्ति में शुक्रवार को यहां दी गई। न्यायमूर्ति रमण (56) जून में सेवानिवृत्त हुए मुख्य न्यायाधीश डी. मुरुगेसन की जगह लेंगे। न्यायमूर्ति बदर दुरेज अहमद अभी कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्य कर रहे हैं।
कानून मंत्रालय की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है, `राष्ट्रपति ने आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति नुतालपति वेंकट रमण को दिल्ली उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति उनके प्रभार ग्रहण करने की तारीख से प्रभावित होगी।` न्यायमूर्ति रमण को 27 जून 2000 को आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय में स्थायी न्यायाधीश नियुक्त किया गया था। (एजेंसी)
First Published: Saturday, August 31, 2013, 09:27