जानेमाने कार्टूनिस्ट मारियो मिरांडा का निधन - Zee News हिंदी

जानेमाने कार्टूनिस्ट मारियो मिरांडा का निधन

पणजी : जानेमाने कार्टूनिस्ट मारियो मिरांडा का रविवार अपने आवास पर निधन हो गया। वह 85 वर्ष के थे।
उनके पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

 

उनके पारिवारिक मित्र जेराल्ड डीकुन्हा ने बताया कि वरिष्ठ कार्टूनिस्ट का नींद में निधन हो गया। उन्होंने कई प्रमुख प्रकाशनों के साथ काम किया था। मिरांडा को 2002 में पद्म भूषण और 1988 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया था। उन्होंने कई किताबों के लिए भी डिजायन तैयार किए थे। उनके कई कार्टून अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहे गए थे। (एजेंसी)

First Published: Sunday, December 11, 2011, 14:30

comments powered by Disqus