जारवा वीडियो: पुलिसकर्मी की पहचान - Zee News हिंदी

जारवा वीडियो: पुलिसकर्मी की पहचान



नई दिल्ली : अंडमान निकोबार द्वीपसमूह पुलिस ने विदेशी पर्यटकों के सामने जारवा जनजाति के सदस्यों से नृत्य करवाने के विवादास्पद घटनाक्रम में कथित तौर पर शामिल एक पुलिसकर्मी की पहचान की है।

 

सूत्रों ने कहा कि पुलिसकर्मी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सूत्रों ने बताया कि घटनाक्रम के एक वीडियो फुटेज में पुलिसकर्मी की हल्की झकल दिखी थी और पूरी जांच पड़ताल के बाद तथा आवाज के नमूने की तफ्तीश के बाद उसका पता लगाया गया। सूत्रों ने कहा कि वीडियो की शूटिंग सितंबर 2008 में की गयी थी।

 

पुलिस ने आरोपी का नाम नहीं बताया है लेकिन सूत्रों का कहना है कि अंडमान निकोबार प्रशासन ने घटनाक्रम पर आदिवासी मामलों के मंत्रालय तथा राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग को जानकारी दे दी है। शुरूआत में अंडमान पुलिस ने घटना में अपने जवानों के शामिल होने से इनकार किया था। घटना पिछले महीने प्रकाश में आई।  (एजेंसी)

First Published: Monday, February 20, 2012, 20:55

comments powered by Disqus