जारी है गर्मी का कहर, पारा होगा 46 के पार! -Continue the brunt of the heat, the mercury will cross 46!

जारी है गर्मी का कहर, पारा होगा 46 के पार!

जारी है गर्मी का कहर, पारा होगा 46 के पार!ज़ी मीडिया ब्यूरो

नई दिल्ली: उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर जारी है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में रविवार को लू चलने से गर्मी और बढ़ गई। दिल्ली के सभी इलाकों का औसतन अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक था। 19 मई इस वर्ष अब तक का सबसे गर्म दिन रहा। अब यह माना जा रहा है कि पारा कुछ ही दिनों में 46 के पार जा सकता है।

मौसम विभाग के मुताबिक गर्मी का यह प्रकोप आने वाले दो-तीन दिनों तक जारी रहेगा। इस दौरान लू चलने से दिन के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस और बढ़ने की संभावना है। गर्म हवाओं के चलते सड़कें सूनी रही। मौसम विभाग से मिले आंकड़ों के मुताबिक, उत्तारी पाकिस्तान तथा इसके आसपास पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। आगामी दो दिनों के दौरान पंजाब हरियाणा, दिल्ली, उत्तार प्रदेश राजस्थान और मध्यप्रदेश के कई हिस्सों में गर्म हवाएं चलेंगी।

पंजाब में चंडीगढ़ में रविवार को अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक था। राजस्थान के कोटा, श्रीगंगानगर, बीकानेर, जयपुर और बाड़मेर में क्रमश: 46.2, 45.7, 45, 44.6 और 44.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

First Published: Monday, May 20, 2013, 09:48

comments powered by Disqus