Last Updated: Friday, September 13, 2013, 23:18
नई दिल्ली : जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में आज अनुमानत: 56 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया जो गत वर्ष की तुलना में पांच प्रतिशत कम है। जेएनयू के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञान प्रकाश ने कहा कि मतदान 56 प्रतिशत रहा जो कि गत वर्ष के 61 प्रतिशत से कम है।
उन्होंने कहा कि मतदान सुबह नौ बजे शुरू होना था लेकिन यह साढ़े नौ बजे शुरू हो सका। देरी के मद्देनजर चुनाव आयोग के अधिकारियों ने मतदान समाप्त होने का समय आधे घंटे बढ़ाकर इसे शाम छह बजे तक कर दिया। मतदान शांतिपूर्ण रहा।
जवाहरलाल नेहर विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष पद के लिए आठ उम्मीदवार, उपाध्यक्ष के लिए पांच, महासचिव पद के लिए छह और संयुक्त सचिव के लिए तीन उम्मीदवार मैदान में थे। इसमें एसएफआई और आइसा मुख्य दावेदार हैं लेकिन एनएसयूआई और एबीवीपी ने भी अपने उम्मीदवार खड़े किये हैं। (एजेंसी)
First Published: Friday, September 13, 2013, 23:18