जेटली की भविष्यवाणी, लोकसभा चुनाव नवंबर में

जेटली की भविष्यवाणी, लोकसभा चुनाव नवंबर में

जेटली की भविष्यवाणी, लोकसभा चुनाव नवंबर में ग्वालियर : केन्द्र की संप्रग सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताते हुए राज्यसभा में विपक्ष के नेता अरुण जेटली ने शनिवार को इस बात की भविष्यवाणी की है कि नवंबर में चार राज्यों के विधानसभा चुनाव के साथ ही लोकसभा के लिए भी चुनाव हो सकते हैं।

जेटली यहां नगर-ग्राम केन्द्रों के पालक और संयोजकों के प्रदेश स्तरीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि देश में वर्तमान परिस्थितियों में राजनीतिक परिवर्तन अपरिहार्य हो चुका है और विधान सभा के साथ ही लोकसभा चुनाव दस्तक दे तो कोई हैरत नहीं होगी।

देश की आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के लिए कांग्रेस की गलत नीतियों की आलोचना करते हुए जेटली ने कहा कि कांग्रेस इससे सियासी लाभ उठाती है और यह कहने में कोई संकोच नहीं कि कांग्रेस ने तीन राज्यों में चुनाव जीतने के लिए दहशतगर्दों का सहारा लिया है। उन्होंने कहा कि ऐसे में कांग्रेस दहशतगर्दी, नक्सलवाद के प्रति कठोर कदम कैसे उठाएगी।

उन्होने कांग्रेस की वंशवाद की आलोचना करते हुए कहा कि विदेशों मे जनता व्यंग करती है कि क्या कांग्रेस का वंशवाद ही भारतीय लोकतंत्र है। उन्होंने कहा कि देश में अन्य राजनीतिक पार्टियों ने अपनी विश्वसनीयता खो दी है और सबकी निगाहें भाजपा पर ही टिकी हैं।

First Published: Saturday, June 1, 2013, 18:58

comments powered by Disqus