जेटली कॉल डिटेल केस में 2 और गिरफ्तार

जेटली कॉल डिटेल केस में 2 और गिरफ्तार

जेटली कॉल डिटेल केस में 2 और गिरफ्तारज़ी न्यूज ब्यूरो

नई दिल्ली: भाजपा नेता अरुण जेटली के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल निकलवाने के प्रयास के मामले में दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों के नाम अनुराग व नितिश बताए जा रहे हैं। इस मामले में अब तक एक पुलिसकर्मी व एक प्राइवेट जासूस सहित कुल चार गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।

जानकारी के अनुसार अनुराग 2005 में अमर सिंह फोन टैपिंग मामले में भी शामिल था। यह पहले प्राइवेट जासूस के रूप में काम करता था और साइबर एक्सपर्ट भी है। नितिश उसी का साथी है।

दिल्ली पुलिस ने कल दिल्ली की एक अदालत में कहा था कि भाजपा नेता अरूण जेटली के कॉल विवरण हासिल करने के कथित प्रयास में गहरी साजिश हो सकती है जिसमें देश की सुरक्षा शामिल हो सकती है। पुलिस ने यह भी कहा कि वह इस बात की जांच कर रही है कि क्यों इस मामले में गिरफ्तार किया गया आरोपी विभिन्न नेताओं के कॉल विवरण जुटा रहा था।

First Published: Tuesday, February 19, 2013, 13:33

comments powered by Disqus