जेटली से नहीं मिले येदियुरप्पा, बनाएंगे नई पार्टी

जेटली से नहीं मिले येदियुरप्पा, बनाएंगे नई पार्टी

जेटली से नहीं मिले येदियुरप्पा, बनाएंगे नई पार्टीबेंगलुरू : कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता बी.एस. येदियुरप्पा ने रविवार को पार्टी के केंद्रीय नेता अरुण जेटली से मिलने से इंकार कर दिया और इस बात पर कायम रहे कि वह अपनी अलग पार्टी बनाएंगे, क्योंकि भाजपा उन्हें समझने की इच्छुक नहीं लगती।

येदियुरप्पा घोषणा कर चुके हैं कि वह भाजपा छोड़ देंगे और नौ दिसम्बर को अपने नए संगठन कर्नाटक जनता पार्टी (कजपा) का गठन करेंगे।

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा कि वह जेटली का 'आदर' करते हैं लेकिन उनसे मिलने और नई पार्टी के गठन के फैसले से पीछे हटने का सवाल ही नहीं उठता।

एक महीने के अंदर यह दूसरा मौका है जब येदियुरप्पा ने जेटली से मिलने से इंकार कर दिया है। जेटली ने अक्टूबर के पहले सप्ताह में येदियुरप्पा के गृह जिले शिमोगा का दौरा किया था, लेकिन उनसे मिलने के बजाय उन्होंने दूरी बनाए रखी।

येदियुरप्पा ने जोर देते हुए कहा,"नौ दिसम्बर को नई पार्टी के गठन की उनकी योजना बदली नहीं है। (समर्थक मंत्रियों और भाजपा विधायकों का जिक्र करते हुए) भले ही उस दिन कोई मेरे साथ रहे या न रहे।"

कर्नाटक के मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार के 34 सदस्यीय मंत्रिमंडल के लगभग आधे मंत्री हालांकि येदियुरप्पा के प्रति निष्ठावान हैं लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि इनमें से कितने मंत्री नई पार्टी में आएंगे। (एजेंसी)

First Published: Sunday, November 11, 2012, 13:20

comments powered by Disqus