Last Updated: Friday, April 19, 2013, 00:09
.jpg)
नई दिल्ली : भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने गुरुवार को बिहार के पार्टी के सभी नेताओं से कहा कि वे गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी या गठबंधन पर जद यू नेताओं के आलोचनात्मक बयान का जवाब नहीं दें। सूत्रों ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष ने राज्य के भाजपा नेताओं को सार्वजनिक टिप्पणी करने से बचने को कहा है। इससे गठबंधन को क्षति हो सकती है।
गठबंधन के दोनों सहयोगी दलों के नेताओं के बीच तभी से वाक्युद्ध चल रहा है जब राजग के प्रधानमंत्री पद के संभावित उम्मीदवार के तौर पर मोदी की आलोचना करते हुए कहा गया था कि उनकी छवि धर्मनिरपेक्ष नहीं है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने बिहार के पार्टी नेताओं से कहा कि वे जद यू नेताओं द्वारा की जाने वाली टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया नहीं व्यक्त करें।
जद यू भाजपा नीत राजग में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी है। दोनों साल 2005 से बिहार में गठबंधन सरकार चला रहे हैं। (एजेंसी)
First Published: Friday, April 19, 2013, 00:09