झामुमो के वोट नहीं डालने पर यशवंत हैरान

झामुमो के वोट नहीं डालने पर यशवंत हैरान

हजारीबाग : भाजपा नेता यशवंत सिन्हा ने मल्टीब्रांड खुदरा कारोबार में एफडीआई के खिलाफ संसद में लाए गए प्रस्ताव के पक्ष में झारखंड मुक्ति मोर्चा के द्वारा मतदान नहीं किए जाने पर हैरानगी जताई।

दरअसल, झामुमो ने प्रत्यक्ष विदेशी निवेश के खिलाफ साथ देने का शुरूआत में वादा किया था। सिन्हा ने यहां कल भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक की संबोधित करते हुए कहा कि यह हैरान करने वाला है कि एफडीआई के खिलाफ लाए गए प्रस्ताव का झामुमो ने समर्थन नहीं किया। उन्होंने कहा इससे यह पार्टी झारखंड के लोगों के सामने बेनकाब हो गई है। (एजेंसी)

First Published: Monday, December 10, 2012, 09:28

comments powered by Disqus