झारखंड: माओवादी हमले में 13 पुलिसकर्मी शहीद - Zee News हिंदी

झारखंड: माओवादी हमले में 13 पुलिसकर्मी शहीद

ज़ी न्यूज ब्यूरो/एजेंसी

 

रांची: झारखंड के गढ़वा जिले में शनिवार को नक्सलियों ने पुलिस के एक वाहन को बारूदी सुरंग के विस्फोट के जरिए उड़ा दिया। इसमें कुछ अधिकारियों सहित 13 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई।

 

राज्य के पुलिस महानिदेशक जी एस रथ ने  बताया, ‘यह हमला आज करीब 12 बजे गढ़वा जिले के भंडरिया थाना क्षेत्र के जंगल में हुआ। नक्सलियों ने पुलिस के बारूदी सुरंग रोधी वाहन को उड़ा दिया। इसमें 13 पुलिसकर्मी मारे गए और दो अन्य घायल हो गए।’ इस हमले में मारे गए पुलिसकर्मियों में कुछ अधिकारी भी शामिल हैं।

First Published: Sunday, January 22, 2012, 13:30

comments powered by Disqus