झारखंड में नए पार्टी प्रमुख की नियुक्ति पर यशवंत नाराज

झारखंड में नए पार्टी प्रमुख की नियुक्ति पर यशवंत नाराज

झारखंड में नए पार्टी प्रमुख की नियुक्ति पर यशवंत नाराजनई दिल्ली : पदाधिकारियों की नियुक्ति को लेकर भाजपा का अंतर्कलह सोमवार को खुलकर सामने आ गया। समझा जाता है कि पार्टी के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा ने झारखंड में पार्टी के नए प्रमुख की नियुक्ति को लेकर शीर्ष नेतृत्व से नाराजगी जतायी है और लोकसभा सदस्यता से इस्तीफा देने की धमकी दी है।

सूत्रों ने बताया कि संसद भवन में एक बैठक के दौरान सिन्हा ने पार्टी के शीर्ष नेताओं से कहा कि वह रविन्द्र राय कोय झारखंड भाजपा प्रमुख बनाये जाने से खुश नहीं हैं।

राय झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अजरुन मुंडा के खेमे के हैं। उनकी नियुक्ति पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कल ही की है।

पिछले कुछ दिन से इस पद के लिए सिन्हा का नाम चल रहा था। पार्टी सूत्रों ने बताया कि भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी के करीबी समझे जाने वाले सिन्हा ने आडवाणी, लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज और अन्य शीर्ष नेताओं से कहा है कि यदि राय को हटाकर आम सहमति वाला उम्मीदवार नहीं चुना गया तो वह अपनी लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे देंगे।

दो साल पहले आडवाणी ने झारखंड के मुख्यमंत्री पद के लिए सिन्हा के नाम का प्रस्ताव किया था लेकिन तत्कालीन अध्यक्ष नितिन गडकरी ने इसे नहीं माना और मुंडा के नाम का प्रस्ताव कर दिया।

मुंडा राजनाथ के करीबी माने जाते हैं और संभवत: इसी वजह से शीर्ष नेतृत्व ने राय के पक्ष में फैसला किया। झारखंड में इस समय राष्ट्रपति शासन है और वहां छह महीने में चुनाव होने की संभावना है। (एजेंसी)

First Published: Monday, March 11, 2013, 23:48

comments powered by Disqus