Last Updated: Monday, October 1, 2012, 18:44
रांची : झारखंड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक) ने सोमवार को संप्रग सरकार से उसकी ‘जन विरोधी नीतियों’ को लेकर समर्थन वापस ले लिया। झाविमो (प्र) के लोकसभा में दो सदस्य हैं।
पार्टी के प्रधान महासचिव प्रदीप यादव और पार्टी के लोकसभा सदस्य अजय कुमार ने यहां संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में समर्थन वापसी की घोषणा की।
कुमार के अलावा पार्टी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी झाविमो (प्र) के अन्य सांसद हैं।
उन्होंने कहा, हम जनविरोधी नीतियों के कारण संप्रग सरकार से समर्थन वापस ले रहे हैं। हम जल्द ही राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मिलेंगे और समर्थन वापसी का पत्र सौपेंगे।
उन्होंने कहा, हमारी पार्टी खुदरा क्षेत्र में एफडीआई, डीजल के दामों में बढोत्तरी और सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडरों की संख्या सीमित करने के खिलाफ हैं। (एजेंसी)
First Published: Monday, October 1, 2012, 18:44