टीम अन्ना का चुनावी अभियान आज से - Zee News हिंदी

टीम अन्ना का चुनावी अभियान आज से

नई दिल्ली: टीम अन्ना के चुनाव अभियान का आगाज उत्तराखंड के हरिद्वार से हो रहा है।  टीम अन्ना ने शुक्रवार को कहा कि वह विधानसभा चुनावों का सामना कर रहे पांच राज्यों में किसी पार्टी के खिलाफ अपना अभियान नहीं चलाएगी।

 

 

टीम ने कहा कि उसका अभियान एक प्रभावी लोकपाल एवं लोकायुक्त और भूमि अधिग्रहण से सम्बंधित होगा। वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे के प्रमुख सहयोगी अरविंद केजरीवाल ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, विधानसभा चुनावों के दौरान हम किसी पार्टी के खिलाफ अभियान नहीं चलाएंगे और न ही हम किसी पार्टी का समर्थन करेंगे। अभियान के दौरान हम लोगों के बीच भूमि अधिग्रहण, लोकपाल एवं लोकायुक्त के मुद्दे को उठाएंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव लड़ रही सभी पार्टियों ने इन मुद्दों को हाशिए पर कर दिया है।

 

केजरीवाल ने कहा कि टीम अन्ना अपने अभियान की शुरुआो मणिपुर और पंजाब जाएगी। टीम अन्ना ने आरोप लगाया कि सभी राजनीतिक पार्टियां मतदाताओं को लुभाने के लिए जाति और धर्म का सहारा ले रही हैं।

 

केजरीवाल ने कहा कि सभी पार्टियां एक जैसी हैं और वह मतदाताओं से अनुरोध करेंगे कि वे सुशासन और नीतियों के लिए वोट दें। (एजेंसी)

First Published: Saturday, January 21, 2012, 18:31

comments powered by Disqus