टीम अन्ना के अखिल गोगोई पर जानलेवा हमला

टीम अन्ना के अखिल गोगोई पर जानलेवा हमला

टीम अन्ना के अखिल गोगोई पर जानलेवा हमला ज़ी न्यूज ब्यूरो
गुवाहाटी : आरटीआई कार्यकर्ता और टीम अन्ना के सदस्य अखिल गोगोई पर संदिग्ध कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने असम के नलबाड़ी जिले में शुक्रवार को जानलेवा हमला किया। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

अखिल गोगोई बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने धरमपुर के पुन्नी गांव गए थे। उनपर कथित रूप से लाठियों व धारदार हथियारों से हमला किया गया। उनके सिर में चोटें आई हैं। नलबाड़ी पुलिस थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट गोगोई ने कहा है कि उन पर कांग्रेस के छह कार्यकर्ताओं ने हमला किया। गोगोई ने आरोप लगाया है कि उनपर असम के कृषि व संसदीय मामलों के मंत्री नीलमणि सेन डेका के इशारे पर हमला किया गया है। नीलमणि धरमपुर विधानसभा सीट से विधायक हैं।

टीम अन्ना के अहम सदस्य अखिल गोगोई कृषक मुक्ति संग्राम समिति के महासचिव भी हैं। उन्हें नलबाड़ी सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

First Published: Saturday, July 7, 2012, 09:06

comments powered by Disqus