टीम अन्ना स्वनियुक्त उपदेशक : कांग्रेस - Zee News हिंदी

टीम अन्ना स्वनियुक्त उपदेशक : कांग्रेस

नई दिल्ली : कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, राहुल गांधी और भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी को लोकपाल के मुद्दे पर पत्रों की श्रृंखला भेजने के लिए टीम अन्ना को जवाब देते हुए कहा कि राजनीतिक नौतिकता के निए स्वनियुक्त किसी भी उपदेशक को पूरे राजनीतिक वर्ग पर उपदेश देने का अधिकार नहीं है।

 

पार्टी प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा, ‘राजनीतिक नैतिकता के किसी भी स्वनियुक्त उपदेशक या संरक्षक को पूरे राजनीतिक वर्ग पर उपदेश देने का अधिकार नहीं है। जहां तक किसी के व्यक्तिगत पत्रों का सवाल है तो इसका जवाब देना या नहीं देना उस व्यक्ति पर निर्भर करता है जिसे वह लिखा गया है।’ (एजेंसी)

First Published: Tuesday, January 24, 2012, 09:48

comments powered by Disqus