Last Updated: Wednesday, September 11, 2013, 15:47
ज़ी मीडिया ब्यूरोसलूम्बर (उदयपुर): राजस्थान के उदयपुर जिले में स्थित सलूम्बर में आदिवासी किसान रैली के दौरान कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने राज्य में कांग्रेस के चुनाव प्रचार के अभियान का आगाज किया। इस दौरान उन्होंने जनता से देश और राजस्थान में कांग्रेस को जिताने के लिए वोट देने को कहा।
राहुल ने विपक्ष पर प्रहार के साथ अपना भाषण शुरू किया। उन्होंने कहा कि देश में विकास होना चाहिए। लेकिन आम आदमी की मदद सबसो पहले होनी चाहिए। राहुल गांधी ने कहा देश तभी आगे जाएगा जब विकास में मदद करने वाले मजदूरों का पेट भरेगा, वह आगे बढ़ेगा। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि तीन-चार रोटी खाइए और कांग्रेस की सरकार लाइए।
राहुल बोले, देश का सपना कांग्रेस का सपना है। मैं आम आदमी के सपने को साकार करना चाहता हूं। हिन्दुस्तान एक गुलदस्तां हैं, जिसमें हर एक फूल दिखाई दे। चाहे वो किसी भी मजहब का हो, आदिवासी हो, उसकी सुनी जानी चाहिए। राहुल ने कहा कि खाद्य सुरक्षा बिल पारित करवा कर गरीब को रोटी दी। अब देश में कोई भूखा नहीं रहेगा।
उन्होंने कहा कि इस नारे को अब इस रूप में बोलें, पूरी रोटी खाएंगे, सौ दिन काम करेंगे, दवाई लेंगे और कांग्रेस को जिताएंगे। गणेश टेकरी में हुई रैली में राजस्थान के सभी केन्द्रीय मंत्री और शीर्ष कांग्रेसी नेता मौजूद रहे।
राहुल ने गहलोत के सभी प्रयासों की सराहना की।
First Published: Wednesday, September 11, 2013, 15:47