Last Updated: Friday, March 1, 2013, 14:00
कोलकाता : त्रिपुरा में माकपा की जीत को ऐतिहासिक बताते हुए पार्टी महासचिव प्रकाश करात ने शुक्रवार को कहा कि सूपड़ा साफ करने वाली लगातार पांचवीं जीत ने साबित कर दिया है कि वाम मोर्चा की नीतियों को लोगों ने हाथों हाथ लिया।
करात ने यहां ‘संघर्ष संदेश जत्था’ के उद्घाटन समारोह से इतर कहा कि त्रिपुरा में जीत ऐतिहासिक है क्योंकि वाम मोर्चा को लगातार पांचवीं बार चुना गया है। यह दर्शाता है कि त्रिपुरा में वाम मोर्चा सरकार की नीतियां और प्रदर्शन को जनता ने व्यापक तौर पर स्वीकार किया है। त्रिपुरा में वाम मोर्चा ने कल विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की। (एजेंसी)
First Published: Friday, March 1, 2013, 14:00