दक्षिणी सूडान से शहीद सैनिकों के शव लाए गए

दक्षिणी सूडान से शहीद सैनिकों के शव लाए गए

नई दिल्ली: दक्षिणी सूडान में शहीद हुए पांच भारतीय सैनिकों के शव गुरुवार को यहां लाए गए। ये सैनिक संयुक्त राष्ट्र शांति सेना में शामिल थे। सेना के मेजर जनरल एस. एल. नरसिम्हन ने संवाददाताओं से कहा, "शहीदों के शव वापस लाए गए हैं। इन्हें संबंधित गांवों में भेजा जाएगा।"

दक्षिणी सूडान के जोंगली में विद्रोहियों के हमले का शिकार हुए इन शहीद सैनिकों में एक लेफ्टिनेंट कर्नल स्तर के अधिकारी भी हैं। हमले में चार अन्य घायल हो गए थे।

भारतीय सेना दुनियाभर में पिछले छह दशक से भी अधिक समय से संयुक्त राष्ट्र के शांति अभियान से जुड़ी है। इस वक्त चार मिशन पर 7,000 से अधिक सैनिक तैनात हैं। (एजेंसी)

First Published: Thursday, April 11, 2013, 16:24

comments powered by Disqus