दतिया में विदेशी महिला सैलानी से गैंगरेप, 20 लोग हिरासत में

दतिया में विदेशी महिला सैलानी से गैंगरेप, 20 लोग हिरासत में

दतिया में विदेशी महिला सैलानी से गैंगरेप, 20 लोग हिरासत मेंदतिया (मप्र) : दतिया-सेवड़ा मार्ग पर शुक्रवार देर रात आधा दर्जन से अधिक व्यक्तियों ने एक विदेशी महिला और उसके पति को बंधक बनाकर पति के सामने ही महिला से बलात्कार किया और उन्हें लूट लिया।

चम्बल रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक डी.के. आर्य ने बताया कि स्विटजरलैंड का यह जोड़ा साइकिल से भारत भ्रमण पर निकला था। शुक्रवार रात ओरछा से आगरा जाते समय दोनों सेवड़ा के निकट झारिया गांव में टेन्ट लगाकर रुके थे तभी सात-आठ हथियारबंद अज्ञात लोगों ने उन्हें बंधक बना लिया। उन्होंने महिला के पति के सामने से उसका बलात्कार किया और उनके 10 हजार रुपए तथा लैपटॉप लूटकर फरार हो गए।

उन्होंने बताया कि महिला को पहले ग्वालियर के कमला राजे अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन बाद में उसे दतिया के सर्किट हाउस में रखा गया है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने महिला एवं उसके पति से पूछताछ की और घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी ली।

आर्य ने बताया कि इस घटना में लगभग 20 लोगों को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया गया है। उन्होंने कहा कि इस घटना को अंजाम देने वालों के आसपास के गांव के होने की ही आशंका है। उन्हें शीघ्र पकड़ लिया जाएगा। (एजेंसी)

First Published: Saturday, March 16, 2013, 10:46

comments powered by Disqus