दारा सिंह का निधन अपूरणीय क्षति: भाजपा

दारा सिंह का निधन अपूरणीय क्षति: भाजपा


नई दिल्ली : कुश्ती से लेकर अभिनय के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाने वाले दारा सिंह के निधन पर भावभीनी श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए भाजपा ने आज कहा कि उनके निधन से देश को अपूर्णीय क्षति हुई है और उनकी कमी हमेशा खलेगी।

भाजपा उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि कुश्ती से कला के मंच तक का शानदार सफर तय करने वाले दारा सिंह का निधन देश को अपूर्णीय क्षति है।

उनकी कमी लोगों को हमेशा खलेगी। उन्होंने कहा कि दारा सिंह एक ओर कुश्ती के महानायक थे, वहीं फिल्मों से कला के मंच तक नायक के रूप में मजबूत पहचान थे। सामाजिक जीवन में दारा सिंह मूल्यों के प्रति समर्पित व्यक्ति थे। सांसद के रूप में उन्होंने शालीन, स5य शख्सियत के रूप में पहचान बनाई।

नकवी ने कहा कि पार्टी उन्हें नतमस्तक होकर श्रद्धांजलि देती है। उल्लेखनीय है कि अखाड़े में कई सूरमाओं को धूल चटाने के बाद अभिनय जगत में दमदार उपस्थिति दर्ज कराने वाले दारा सिंह का आज सुबह देहांत हो गया । वह पिछले पांच दिन से जिंदगी और मौत से जूभ रहे थे। बीती रात 83 वर्षीय सिंह को उनके परिवार वाले घर ले गये ताकि जिंदगी के अंतिम क्षण वह अपने परिवार के बीच गुजार सके।

कोकिलाबेन अस्पताल के सीओओ राम नारायण ने कहा कि उनका सुबह साढ़े सात बजे निधन हो गया। राष्ट्रमंडल कुश्ती चैंपियन दारा सिंह ने पचास के दशक में फिल्म उद्योग में कदम रखा था और वह ‘किंग कांग’ और ‘फौलाद’ में अपनी दमदार भूमिका के लिये जाने जाते हैं। वह अंतिम बार वर्ष 2007 में इम्तियाज अली की फिल्म ‘जब वी मेट’ में दिखाई दिए थे। (एजेंसी)

First Published: Thursday, July 12, 2012, 14:38

comments powered by Disqus